गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। इस प्रथम निर्णय का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं ग्राम पंचायत बोड़की के सरपंच रामजी साहू ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार बनते ही प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास को बनने से रोक दिया था जिससे प्रदेश के लाखों गरीब परिवार को आवास से वंचित होना पड़ा था किसी का एक किस्त तो किसी का दो किस्त मिलने बाद अगले किस्त की राशि के लिए 5 साल तक दर दर भटकत रहे परंतु अधूरे आवास की मंजूरी मिल पाई। सरपंच रामजी साहू ने कहा कि समूचे प्रदेश में भूपेश सरकार द्वारा सभी मूलभूत कार्य, बिजली, सड़क, पानी, पुल पुलिया के सभी विकास कार्य पर रोक लगा दिया गया था परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब साय कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश के हर समाज के गरीबों का पक्का का घर का सपना अब साकार होगा। उन्होंने कहा कि विगत 5 साल से विकास की बॉट जोह रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर विधानसभा एवं अंतिम छोर में बसे गांव में अब विकास की गंगा बहेगी।
पीएम आवास का फैसला ऐतिहासिक, गरीबों के घर का सपना अब होगा साकार- रामजी साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
