विविध विधाओं में बच्चों की प्रस्तुति ने दी मनमोहक प्रस्तुति

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी योगेश कुमार पटेल, सहायक नोडल अधिकारी तेजेस कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पीएम श्री स्कूलों के विविध थीम पर जिला स्तरीय खोज प्रतियोगिता 2024 आयोजित की गई। केंद्र शासन के महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने हेतु जिले में आठ पीएम श्री स्कूल संचालित किया जा रहे हैं। जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत रूप से विभिन्न गतिविधियां कराई जा रहे हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्या वैभव, मंथन मंडल, डिजिटल क्वेस्ट एवं डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स विधा पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। विद्या वैभव में कठिन प्रश्नों पर बच्चों ने रोचक जवाब दिया। मंथन मंडल विधा पर बच्चों की तर्कक्षमता ने सदन को सोचने पर मजबूर कर दिया। शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बागवानी, स्वच्छता, वृद्ध जन की सेवा, पौधारोपण, समाज उत्थान में बच्चों की भागीदारी डिजिटल क्वेस्ट के माध्यम से देखने को मिला। डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा, अनुशासन, भाव भंगिमा के अनूठे संगम के साथ लोकगीतों पर मनोहारी प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट विधा में तानिया प्रथम, आरती कंवर द्वितीय, नेहा यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिजिटल क्वेस्ट में उमेश कुमार नायक प्रथम, निहाल दीवान द्वितीय, कुमकुम सिन्हा  तृतीय स्थान पर रहे। मंथन मंडल में जाह्नवी निषाद, फालेश्वर सोनकर की जोड़ी प्रथम, तुलसी सोनकर, अंजू सोनकर की जोड़ी द्वितीय, शुभम सतपति एवं संजय नागेश तृतीय स्थान अर्जित किया। विद्या वैभव में चिराग, अभिषेक पहले, रोशनी जाह्नवी दूसरे एवं वंदना, यथर्व तीसरे पायदान पर रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एपीसी भूपेंद्र सोनी, प्रोग्रामर नदीम अहमद, विक्रांत सोनी, एफएलएन पीएमयू चंद्रहास साहू उपस्थित रहे। श्रीमती अनीता मेढ़े, अर्जुन धनंजय सिन्हा, शंकर लाल पाल, प्रतिभा सकरिया, डेहर पटेल, नीता सर्वा, शिव कुमार साहू, व्यंकटेश साहू ने निर्णायक की भूमिका अदा की। संचालन समन्वयक अनुप महाडिक ने किया। प्रशांत कुमार डबली, संतराम कुमार भैंसवाड़े आदि का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version