राजिम (गंगा प्रकाश) :- पीएससी भर्ती में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रही है। इन गड़बड़ियों को लेकर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएससी में अपने लोगों को रेवड़ी बांटकर युवाओं के सपनों पर कुठाराघात कर रही है। पीएससी अध्यक्ष के परिवार के 5 लोगों का चयन होना इस संदेह को पूरी पुष्टि कर रही है। कांग्रेस नेता के ओएसडी के परिजनों, कांग्रेस नेता के बेटे बेटियों, दामाद, आईएएस आईपीएस अफसरों के बेटे बेटियों का थोक में चयन होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शह पर अपने लोगों को उपकृत करने के लिए रेवड़ी की तरह पीएससी भर्ती में पदों को बांटे गए हैं। गलत उत्तर लिखने पर भी नंबर देना ज्यादा अंक लाने पर भी साक्षात्कार के लिए कम नंबर वालों को बुलाना अत्यंत भर्राशाही और परिश्रमि युवाओं के सपनों को कुचलने वाली है। उन्होंने कहा कि पीएससी जैसी संवैधानिक संस्था में कई तरह की विसंगतियों और धांधली सामने आई है। आंसर शीट का मूल्यांकन एग्जामिनर, डिप्टी हेड एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर इन तीन स्तर पर होता है लेकिन इसमें तीनों मूल्यांकन के अंक सामने दिए गए हैं. यह कैसे संभव हो सकता है कि तीनों स्तर पर मूल्यांकन में एक जैसे समान अंक दिए जाएं इसमें लापरवाही बरती गई है इससे साफ जाहिर होता है इस परीक्षा में धांधली हुई है इसकी सीबीआई जांच करानी चाहिए कांग्रेस के शासनकाल में युवा भाई बहन को जिस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है वह अत्यंत दुखद है प्रदेश के लाखों युवा अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए गांव से शहर आते हैं,तैयारी करते हैं लेकिन कांग्रेस और उनके प्रदेश सरकार ने उन्हें भी कहीं का नहीं छोड़ रहे हैं।अब तो प्रदेश का हर युवा इस अराजक सरकार को बदलने का संकल्प ले चुकी है।
पीएससी भर्ती में धांधली कर युवाओं के सपनों पर कुठाराघात कर रही भूपेश सरकार : चंद्रशेखर साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
