कांकेर (गंगा प्रकाश)। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य को सरला आत्राम के निर्देशन डॉ. वी. के. रामटेके विभागाध्यक्ष के दिशा निर्देश तथा डॉ. बसंत नाग के नेतृत्व में एवं पुनित राम उइके के सहयोग से परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों का ज्ञान, समझ और विषय की प्रति उनकी जानकारी को परखने के लिये परीक्षा का आयोजन किया जाता है परीक्षा के द्वारा हम विद्यार्थियों की क्षमताओं का आंकलन कर सकते है। परीक्षा शब्द से विद्यार्थियों के मन में अनजाना सा भय व्याप्त हो जाता है कई विद्यार्थी अवसाद में चले जाते है जिनका मूल कारण अधूरी तैयारी, विषयों का प्यप्त ज्ञान ना होना होता है। विद्यार्थियों की परेशानियों एवं डर को दूर करने हेतु मार्ग दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. वी. के. रामटेके ने विद्यार्थियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूली परीक्षा और महाविद्यालयीन परीक्षा में बौध्दिक ज्ञान और लिखने के तरीके में अन्तर रहता है, कम समय में सारगर्भित तरीके से आप उत्तर कैसे लिख सकते है उनके लिये समय का नियोजन करना विषय वस्तु को पूछे गये प्रश्नों के अनुसार सटीक लिखना सभी प्रश्नों को समय सीमा में पूर्ण करना आदि जानकारी प्रदान किये डॉ बसंत नाग ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा किसी भी विद्यार्थी के लिये परीक्षा वह पड़ाव होता है जो विद्यार्थी के सुंदर भविष्य का निर्धारण करता है, परीक्षा परिणाम विद्यार्थी जीवन में उनके लक्ष्य और उद्देश्य की प्राप्ति में सहायक होता है। परीक्षा का नाम सुनते ही विद्यार्थियों में व्यर्थ की चिंतायें, तनाव, घबराहट शुरू हो जाती है, उनको दूर करने हेतु विषयों के पाठ्यक्रम के अनुसार स्टडी मटेरियल नोट्स एकत्रित कर पढ़ाई हेतु टाइम टेबल बनाये, अनुशासन में रहकर सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। पुनित राम उइके ने कहा उत्तर लिखने से पूर्व उत्तर लिखने की रूपरेखा तैयार करे उत्तर लिखते समय आबंटित अंको के अनुसार उत्तर छोटा या बड़ा कर सकते है। परीक्षा भवन में मन शान्त रखकर उत्तर लिखे कार्यक्रम का संचालन डॉ. बसंत नाग एवं आभार व्यक्त पुनित राम उइके के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बी. ए. प्रथम वर्ष के विकास कुमार उइके, पिन्टू राम, सुनिल कुमार कल्लो, अमर पटेल, कु. दिपीका यादव, कु.गायत्री, कु हीना कु. हेमलता रजक सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version