पीटएनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी मदन सिंह को न्यायालय द्वारा 06 माह के लिए किया निरूद्ध ।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पीटएनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी मदन सिंह का थाना गरियाबंद में एक से अधिक अपराध क्रमांक 161/2011 एवं अपराध क्रमांक 167/2015 व अपराध क्रमांक 257/2023 धारा 20 (ख) स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ के तहत अपराध पंजीबद किया गया था, लगातार गांजा के प्रकरण में संलिप्तता पाए जानें से एवं गतिविधियों में कोई सुधार नही होने से स्वापक औषधि औन मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 10 के तहत आरोपी मदन सिंह राजपूत पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 08, डाकबंगलापारा, गरियाबंद थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद को दिनांक 08.01.2025 को 06 माह तक निरूद्ध किये जाने के संबंध में न्यायालय आयुक्त सह निरूद्धकर्ता अधिकारी रायपुर संभाग रायपुर के द्वारा आदेशित किया गया है।
There is no ads to display, Please add some
