रायपुर (गंगा प्रकाश)। कार्यक्रम में मुख्यतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को पीटीएस माना कैंप में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री बघेल ने समापन समारोह में पुलिस मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए पुलिस खेलकूद के चिन्ह का भी विमोचन किया प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. 

पीटीएस माना कैंप में आयोजित छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी खेल में रायपुर रेंज रही विजेता,जिसमें छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल रस्साकसी और गेड़ी दौड़ जैसे खेल भी शामिल थे. जिस पर रस्साकसी में रायपुर रेंज ने बाजी मारी और प्रथम स्थान रहे खिलाड़ी में गरियाबंद से प्रधान आरक्षक चूड़ामणि देवता कप्तानी करते हुए शामिल हुए. रसाकस्सी खेल के दौरान रायपुर रेंज पहले पीटीएस रेंज माना को हराया और फ़ाइनल सीएफ बटालियन को हराकर बाज़ी अपने नाम किया वही गरियाबंद से वालीबाल के राष्ट्रीय स्तर के ख़िलाड़ी रहे रवी सिन्हा ने वालीबाल में भाग लिया 

तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 952 खिलाड़ी शामिल हुए थे. जिनमें 831 पुरुष तथा 121 महिलाएं शामिल थीं. इस प्रतियोगिता में कुल 23 इवेंट शामिल किए गए थे. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि ऐसे आयोजन हमारे जवानों के जोश और ऊर्जा को रिचार्ज कर देते हैं और यही वे दो चीजें हैं जो हर जवान की पहचान है। श्री बघेल ने कहा कि पुलिस विभाग का काम आसान नहीं है। कदम कदम पर चुनौतियां होती हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए तन और मन दोनों में स्फूर्ति का होना बहुत जरूरी होता है। खेलकूद न सिर्फ हमें स्फूर्तिवान बनाता है बल्कि काम के तनाव से मुक्ति भी दिलाता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाता है। अपने कर्तव्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के साथ साथ हमारे पुलिस जवानों ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में कई पुरस्कार जीतकर अपने प्रदेश और अपने विभाग का नाम रौशन किया है।

कप्तान चूड़ामणि देवता ने बतलाया – फ़ायनल में जीत कर रायपुर रेंज पुलिस से 24 मैडल अपने नाम

किया , चूड़ामणि देवता एवं रवी सिन्हा ने खेल के प्रति और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अपने आला अधिकारियो को धन्यवाद ज्ञापित किया ,देवता और रवि कहते है पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले ने पुलिस के जवानों को खेल के लिए हमेशा से ही प्रोत्साहित किया और साथ ही खेल से जुड़ी किसी भी चीज़ की ज़रूरत होने पर हमेशा मदद करने की बात कहते है वो खिलाड़ियों की भावना को समझते है और उनका उत्साह वर्धन करते है,चूड़ामणि देवता की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले ने चूड़ामणि देवता को अपनी शुभकामनाये दी और अच्छे खेल व जीत के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंद्रेश ठाकुर एसडीओपी,पुष्पेंद्र नायक गरियाबंद,निशा सिन्हा डीएसपी गरियाबंद,उमेश कुमार राय आर.आई.गरियाबंद,निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा,सचिन गुमास्ता

शिवेंद्र राजपुत स्टेनो , टीम के कोच अभय गणोरकर अंगत कुमार सुसील पाठक यादराम जय प्रकाश मिश्रा हरीश सिन्हा एवं कान्हा क्लब के सभी खिलाड़ियो ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version