गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहेला,कुलीपोटा, भालेसुर एवं नेवारी में रिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 11 अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
एसडीएम सिमगा निर्भय साहु ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाएं जैसे ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, वन सुरक्षा समिति आदि 11 अगस्त 2023 तक निर्धारित प्रपत्र एवं दस्तावेज के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सिमगा में आवेदन जमा कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


