101 हितग्राहियों को मिला राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत आवासीय पट्टा

हर वर्ग के हितों के प्रति कटिबद्ध है हमारी सरकार- मोहन मरकाम

रितेश पटेल

कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुसार ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में वनभूमि पर काबिज पात्र लोगों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया जा रहा है। वहीं नगरीय इलाकों में राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया जा रहा है। यह राज्य सरकार की निर्धन और जरूरतमंदों के हितों के लिए सकारात्मक सोच है। हमारी सरकार किसानों, निर्धनों, मजदूरों और सभी वर्गों के हितों के प्रति कटिबद्ध होकर काम कर रही है। जिससे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो रही है। यह बात पीसीसी अध्यक्ष विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम ने स्थानीय आडिटोरियम में आयोजित वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री मरकाम ने नगरीय विकास की दिशा में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित किया। वहीं उन्होने राज्य शासन की जनहितकरी योजनाओं-कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया और इन योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास की दिशा में सहभागिता निभाने का आग्रह नागरिकों से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा कि राज्य सरकार वनांचल के वनभूमि में काबिज काश्त करने वाले पात्र लोगों को वनाधिकार पट्टा प्रदान कर उन्हे खेती-किसानी के साथ ही अन्य आयमूलक गतिविधियों के लिए सहायता मुहैया करा रही है। जिससे इन परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम होने में मदद मिल रही है। उन्होने राज्य सरकार द्वारा किसानों, निर्धनों और श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर कोण्डागांव नगरीय क्षेत्र के 46 हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया। वहीं राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत 101 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा वितरित किया गया। जिससे इन हितग्राहियों में एक अलग ही खुशी एवं उत्साह देखा गया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के अंतर्गत राजस्व वसूली में उपलब्धि हासिल करने वाले कर्मचारियों सहित स्वच्छता एवं साफ-सफाई हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, सांसद प्रतिनिधी कैलाश पोयाम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नगर पालिका परिषद के पार्षदगण तथा एसडीएम चित्रकांत ठाकुर, तहसीलदार विजय मिश्रा, सीएमओ दिनेश डे के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version