प्रथम पाली पी.ई.टी. में 288 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली पी.पी.एच.टी. में 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे


गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 13 जून गुरूवार को प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई है, जिसके लिए गरियाबंद जिले में 2 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद में प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजित होगी तथा शासकीय बालक उ.मा.शाला गरियाबंद में सिर्फ द्वितीय पाली की ही परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली पी.ई.टी. में 288 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली पी.पी.एच.टी. में 600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लाईसेस की मूल प्रति इत्यादि के साथ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किया गया प्रवेश पत्र साथ में लेकर उपस्थित होने कहा गया है। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा हाल में प्रवेश नही दिया जायेगा। परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना लाना वर्जित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में एक घंटे पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।

जिले में दो परीक्षा केन्द्र बनाये गये

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर विशाल कुमार महाराणा को नोडल अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुका राम नाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों परीक्षा केन्द्रो में एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही नकल प्रवृत्ति रोकने हेतु तीन सदस्यीय जिला स्तरीय उड़नदस्तादल दल का भी गठन किया गया है।  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version