पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला, FIR दर्ज

 

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक युवक पर चार लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। यह हमला जेल में हुए पुराने विवाद को लेकर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

पीड़ित प्रेम सारथी, जो रोजी-मजदूरी करता है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले निगम कॉलोनी में रहता था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है। जेल में रहने के दौरान उसका विवाद विकास चौहान, मार्शल यादव, विकास वैद्य और लादेन यादव से हुआ था।

कैसे हुआ हमला?

प्रेम सारथी के अनुसार, 8 मार्च 2025 को दोपहर करीब 4:30 बजे वह अपने साथी विक्की चौधरी के साथ जूटमिल मटन मार्केट बस स्टैंड के पास बैठा था। तभी चारों आरोपी वहां पहुंचे और जेल के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान विकास चौहान ने शराब की बोतल से प्रेम सारथी के सिर पर वार कर दिया, जबकि मार्शल यादव ने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ पर हमला कर दिया। लादेन और विकास वैद्य ने भी उसे पीटा, जिससे उसकी पीठ और कमर में चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version