बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना लवन प्रभारी निरीक्षक केसर पराग द्वारा आपरेशन मुस्कान अंतर्गत नाबालिग बच्चों की लगातार खोजबीन किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 08.01.24 को मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की मदद से थाना लवन से 02 मामलों के नाबालिग अपहृता को आरोपीगण के कब्जे से जिला खैरागढ़ एवं रायपुर में बरामद किया गया एवं दोनों पीड़िता से पूछताछ बाद आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर लगातार दुष्कर्म करना पाए जाने से दोनों मामलों में धारा 366,376(2) (n), 34 भादवि, 6 पाक्सो एक्ट जोडकर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 09/11/24 को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में स उ नि मोहित मलिक, सुनिल कुमार खुटे, म. प्र.आर. सुमित्रा जाटवर, प्र.आर. भारत भूषण पठारी का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


