अरविन्द तिवारी 

सरगुजा (गंगा प्रकाश)- पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा पुलिस को-आर्डिनेशन सेंटर (सरगुजा भवन ) अंबिकापुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरगुजा संभाग के पुलिस द्वारा की गई कार्यों के उपलबधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, यातायात , सायबर अपराध , चोरी के प्रकरण , अवैध शराब तथा मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान वर्ष 2022 में घटित कुल अपराधों एवं उनके निकाल के संबंध में तथा विवेचना में दक्षता लाने अधिक से अधिक अपराधों के निकाल हेतु किये गये प्रयास का उल्लेख किया गया है। इस दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था अपराधों की रोकथाम चोरी एवं नकबजनी के अपराधों में नकेल कसने हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा कहा गया है कि थाना अंतर्गत बीट प्रणाली को गंभीरतापूर्वक लेते हुये ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को वॉट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ने हेतु आहवान किया गया है जिससे किसी भी क्षेत्र में घटित होने वाले संम्पूर्ण घटना की जानकारी तत्काल मिल सके। रेंज अंतर्गत चलाये जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु अभिव्यक्ति एप के जरिये महिलाओं को उनके विरूद्ध होने वाले हिंसा तथा अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है , जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसी प्रकार रेंज अंतर्गत नशा के विरूद्ध निजात अभियान , विश्वास अभियान , हमर बेटी-हमर मान , हिम्मत इत्यादि कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगों को अधिक को पुलिस से जोड़ा जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी ई-चालान अभियान को सरगुजा में सुदृण बनाने हेतु त्रिनेत्र के तहत् मोबाईल नंबर 9627344000 जारी जिला करते हुये अव्यवस्थित वाहन पार्किंग यातायात का उल्लघंन करने वाले अत्यधिक तेज गति से वाहन चालाने तथा वर्जित साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहनों के विरूद्ध अधिक से अधिक चालानी कार्यवाही करने हेतु आई द्वारा सख्त निर्देश दिया गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकें। गुम बालक बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक नबालिकों एवं अपहृतों के दस्याबी का लक्ष्य रखा गया है। थाने स्तर पर आगंतुकों तथा वृद्धजनों एवं महिलाओं से सौम्य व्यवहार करने संदेश दिया गया।साईबर क्राईम के बढ़ते मामलों को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा कहा कि रेंज के सभी जिलों को साईबर फ्राड से बचने / जागरूक करने के लिये समुदायिक पुलिसिंग के तहत् कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला सूरजपुर में साईबर प्रहरी एप लांच कर लोगों को जागरूक किया जा राह है और इसी प्रकार रेंज के सभी जिलों में ऐसे तकनीकी के माध्यम से सायबर फ्राड से बचने हेतु अथक प्रयास जारी रहेगा। एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में इन्ड टू इन्ड कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी। जिसमें एनडीपीएस एक्ट में संलिप्त तस्करों के विरूद्ध उनके पूर्ण ठिकानों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उनके संपतियों को चिन्हित कर राजसात की कार्यवाही करने हेतु आश्वस्थ किया गया। वर्ष 2022 में सरगुजा रेंज अंतर्गत कुल घटित अपराधों का आंकड़ा जिसमें 14778 अपराध हुये है जिनमें 88 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया गया है इसी तरह सम्पति संबंधी मामलों में घटित कुल 1664 में से 1222 मामलों में गिफ्तारी कर निराकरण करते हुये कुल दो करोड़ बयालीस लाख पचासी हजार एक सौ छियालीस रूपये की (बाजाप्ता) बरामदगी की गई है जो कि सरगुजा रेंज पुलिस कही एक उपलब्धि है। इसी प्रकार आबकारी एक्ट में रेंज अंतर्गत कुल 2675 प्रकरणों में 7360 लीटर शराब (अंग्रेजी / महुआ) जप्ती की गई है जिसकी कीमत कुल छप्पन लाख बत्तीस हजार सैंतालीस रूपये आकी गई है तथा जुआ एक्ट के कुल 600 प्रकरणों में उन्नीस लाख तीरसठ हजार इक्कीस रूपये की जप्ती की गई है एवं सट्टा के 150 प्रकरणों में आठ लाख पन्द्रह हजार छत्तीस रूपये बरामद किया गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही में रेंज अंतर्गत कुल 240 प्रकरणों में 3066.464 किलो ग्राम गांजा 55 नग गांजा पौधा , 186.23 ग्राम बाउन शुगर , 2953 नग कप सीरप , 6582 नग इंजेक्शन , 35406 नग टेबलेट 87 नग कैप्सूल जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत दो करोड़ अठाईस लाख चौवालीस हजार नौ सौ छब्बीस रूपये की बरामगी की गई है। प्रेसवार्ता के अंत में पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा नव वर्ष की शुभकामनायें संदेश देते हुये कहा गया कि पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने हेतु हर संभव प्रयास किया जावेगा। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं जिले के समस्त संवाददातागण एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रभारी उपस्ति रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version