गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर थाना प्रभारी कृष्णप्रसाद जागड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कम्बले के दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के द्वारा नशे के खिलाफ जारूकता अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक कर रहे है इसी क्रम में थाना फिंगेश्वर के ग्राम सोरिद के आमजन से रूबरू होते हुए युवा को नशे से दूर रहकर आगे बढ़ाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में रूचि लेकर अच्छे से पढ़ाई कर नौकरी करने के संबंध में समझाइस दिए। चर्चा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल द्वारा पुलिस और जनता के बीच अच्छी समन्वय स्थापित कर नशामुक्त गांव बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


