अरविन्द तिवारी 

जशपुर (गंगा प्रकाश) – पुलिस महानिरीक्षक महोदय सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा०पु०से०) जशपुर जिले के भ्रमण/प्रवास पर रहे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय जशपुर , थाना सिटी कोतवाली जशपुर , रक्षित केन्द्र जशपुर एवं पुलिस कैंटीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उनके द्वारा पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आईजी महोदय को जिले की सामान्य जानकारी से अवगत कराया गया। मीटिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक  राम गोपाल गर्ग द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों का परिचय लेकर उनके क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति , तैनात बल एवं लंबित मामलों की जानकारी लेकर उसे समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने आमजनता में पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुये कहा कि किसी भी घटना/दुर्घटना अथवा अपराध की सूचना लेकर कोई फरियादी/आवेदक थाना आता है तो उसकी तत्काल सुनवाई की जाये , चाहे मामला किसी दूसरे क्षेत्र का ही क्यों ना हो , विधि के अनुसार अपराध की सूचना पर शून्य में मामला पंजीबद्ध कर संबंधित थाने को विवेचना के लिये भेजी जाये , इससे आमजनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित होगा। इसके अलावा आईजी ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। अपराध और अपराधियों को रोकने एवं बेसिक पुलिसिंग को और सशक्त एवं मजबूत करने , लंबित मामलों सहित चिटफंड के मामलों का जल्द निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिटफंड के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रिय होकर कार्य करें। इसके अलावा उनके द्वारा चोरी , नकबजनी के मामले में गंभीरतापूर्वक आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी एवं शत-प्रतिशत माल बरामद करने , महिला सुरक्षा , सामुदायिक पुलिसिंग एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।उनके द्वारा सायबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करें साथ ही सायबर अपराध के मामले प्रकाश में आने पर त्वरित मामला पंजीबद्ध करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने कहा गया। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय होना और दिखना चाहिये। अपने पद एवं कार्य दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा ने बैठक में कहा कि पुलिस का कार्य अपराधों पर अंकुश लगाना है और यह तभी संभव है जब हम जांबाजी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगें। इसके लिये सभी को अपने क्षेत्र में मेहनत और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। जिले में पुलिस की बीट प्रणाली को मजबूत करने के साथ ही सूचना तंत्र को भी प्रभावी बनाने को लेकर निर्देश दिये गये। हर थाना का बीट अधिकारी व जवान अपनी बीट में जाकर लोगों से जनसंपर्क करेगा और लोगों से उनकी समस्या से अवगत होगा एवं ग्राम की प्रत्येक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेगा। इसके साथ ही त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिये बीट क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ग्रामीणों , पुलिस मित्रों के साथ मिलकर व्हाट्सअप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया। वहीं सीमावर्ती जिलों के मध्य आपसी सामंजस्य , सहयोग एवं जानकारियों के आदान-प्रदान सहित शांति व्यवस्था , अपराधियों की धरपकड़ , अवैध तस्करी की रोकथाम एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान पर चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चौकी लोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान चौकी प्रभारी लोदाम स.उ.नि.आभाष मिंज द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिये पुलिस अधीक्षक जशपुर को निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये कि कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। इसके पश्चात झारखंड राज्य के सीमावर्ती ग्राम माझाटोली, कोन्दरा, मोकरा का भ्रमण कर पुलिस चौकी आरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों की समस्यायें सुनी गई एवं उनका निराकरण करने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया। तत्पश्चात थाना कुनकुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान अच्छा कार्य पाये जाने पर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत कर उनके द्वारा अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version