फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला चुस्त हो रहा है। पुलिस ने वाहनों की जांच कर यातायात नियमों के तहत कार्यवाही कर लोगोंसे 1200 रू. शुल्क वसूला । थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार विजयवार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस भी यातायात के नियमों के तहत सघन जांच कार्य कर रही है। लोगों को यातायात के नियमों का पालन करा रही है। वहीं पर वाहनों की जांच भी कर रही है। आवश्यक होने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक आवश्यक रूप से कागजात कंपलीट रखें ताकि जांच केन्द्रों में दिखा सके। फोरविलर वाले चालक आवश्यक रूप से सील्टबेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चेकिंग को लेकर थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक दुलेश्वर बघेल, विजय कुमार यादव एवं रोशन कुमार सक्रिय रहे।
There is no ads to display, Please add some
