उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने जिले में सतत् अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह एसपी कार्यालय परिसर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चों में शहीद हुए पुलिस के 90 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें सभी शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे। इस दौरान परिजनों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई, साथ ही ‘‘बलिदानों का सम्मान करेंगे, हम अवश्य मतदान करेंगे’’ का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी श्री दिव्यांग पटेल सहित मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने भी मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए शहीद बलिदानों की शहादत को सच्चा सम्मान देने के लिए परिजनों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगामी 07 नवम्बर को मतदान केन्द्र जाकर वोट जरूर करने का भी अनुरोध उपस्थित जनों से किया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
