मैनपुर (गंगा प्रकाश)। पिछले काफी समय से नेशनल हाईवे 130c गरियाबंद से देवभोग जाने वाली मार्ग के बीच ग्राम जोबा से बिंद्रानवागढ़ की पुल पर वाहन के टकराने से रेलिंग टूटी पड़ी है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जिसे ठीक करने के लिए कोई भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं यहां से गुजरते हुए एक तीव्र मोड़ है, जिसके चलते पुलिया से गुजरते हुए हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर 24 घंटे रोजाना भारी संख्या में वाहनों का यहां से गुजरना होता है। वहीं इस पुल से कुछ ही दूरी पर एक तीव्र मोड़ भी है। जहां कई बार सवारी से भरी बस से लेकर छोटे वाहन सहित ट्रैकों तक का दुर्घटना हो चुकी है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इसकी रिपेयरिंग या पुनर्निर्माण नहीं होने से दुर्घटना हो सकती है और ऐसे में यह एक बहुत बड़ी लापरवाही है। अक्सर पहले कई बार इस मोड़ पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन उसके बाद भी किसी ने कोई सबक नहीं लिया ।
अक्सर इस सड़क से अधिकारियों से लेकर आला नेताओं का होकर गुजरना होता है। और टूटी हुई इस पुल की रेलिंग को देखते हुए यहां से गुजरते हैं। लेकिन टूटी हुई रेलिंग को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं। वहीं रेलिंग टूटी हुई पुल पर से 24 घंटे दिन रात तमाम आने जाने वाले वाहन भी गुजरते है।
ऐसे में पुल पर लगी हुई टूटी हुई रेलिंग पर से जब दो वाहन एक साथ स्पीड में क्रॉसिंग करते हैं तो दुर्घटना होने का रिस्क और भी बढ़ जाता है। पुल की रेलिंग सालों से टूटी पड़ी हुई है। और इसकी एक साइड से रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रेलिंग के दोनों और गहरी नदी है। अगर जरा सा भी संतुलन बिगड़ा तो कोई भी वाहन सीधा नदी में गिर सकता है।और बड़ा हादसा हो सकता है। जनप्रतिनिधियों से लेकर विभाग के अधिकारियों पुल की टूटी रेलिंग को नजर अंदाज कर पार कर जाते है ।और रेलिंग लगाने वाले संबंधित अधिकारियों ने भी इस पुल पर लगी टूटी हुई रेलिंग लगवाने की जहमत नहीं उठा रही है लगता है संबंधित विभाग बड़ी घटना होने का इंतजार कर रही है।
There is no ads to display, Please add some
