कोंडागांव (गंगा प्रकाश) – जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारत में संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 32 वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन कोंडागांव में कार्यक्रम आयोजित कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उपस्थित कांग्रेस जनों ने देश के नव निर्माण में उनके योगदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयाम शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा जिला महामंत्री गीतेश गांधी ब्लाक अध्यक्ष भरत देवांगन, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन संयुक्त सचिव शकूर खान,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमन सागर,विधानसभा अध्यक्ष रितेश गुप्ता,झुग्गी झोपड़ी जिलाध्यक्ष आशिक मेमन,शहर उपाधयक जितेंद्र गुप्ता,पूर्व पार्षद उमेश साहू,सुषमा देवांगन,युवा कांग्रेस महासचिव कल्पेश दीवान,मण्डल अध्यक्ष जीवन नाग,राजू देवांगन आदि उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some
