छात्राओं के सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी : हर्षिता पाण्डेय।

राजेश सोनी

तखतपुर (गंगा प्रकाश)। नगर स्थित कन्या महाविद्यालय भ्रमण के दौरान पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने छात्राओं से बातचीत की जिसमें छात्राओं ने अपने भविष्य के लक्ष्य श्रीमती पाण्डेय से विस्तार में चर्चा की। छात्राओं के अभिनव विचार एवं उत्कृष्ट जीवन लक्ष्य मूल्यों को सुनकर सभी उपस्थित जन ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि कन्या महाविद्यालय छात्राएं अपने अद्भुत क्षमता योग्यता के आधार पर अपने परिवार के साथ तखतपुर को भी भविष्य में गौरवान्वित करेगी।

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा बच्चों के भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या में मैं उनके साथ हर संभव खड़ी हूं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं सहित हर संभव मदद करूंगी। बच्चे तखतपुर क्षेत्र की नाम रोशन करें मैं ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करती हूं।

श्रीमती पाण्डेय के समर्थकों ने 9 पंखे महाविद्यालय के लिए तत्काल व्यवस्था किए महाविद्यालय में वाटर कूलर पूर्व मंत्री स्व. मनहरण लाल पाण्डेय जी के स्मृति में वाटर कूलर लगवाए साथ ही उनके समर्थक जीवन लाल पाण्डेय जिला शिक्षक पूर्व अध्यक्ष दिनेश राजपूत व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर पार्षद कोमल सिंह ठाकुर प्रदीप कौशिक विश्वनाथ यादव संजय निर्मलकर पार्षद प्रतिभा काशी देवांगन इन्होंने 1,1 पंखे अपनी ओर से कॉलेज संस्था को प्रदान किए जिसमें बच्चों ने अत्यधिक खुशी जताते हुए महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय को धन्यवाद ज्ञापित किए।

वार्ड पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने कहा वार्ड क्रमांक 1 में स्थित कन्या महाविद्यालय जिसमें सुबह छोटे-छोटे बच्चों का भी क्लास लगता है साथ ही दोपहर टाइम बड़े बच्चों का कॉलेज लगता है कॉलेज में स्कूल में असुविधा को देखते हुए वाटर कूलर व पंखे लगाए गए हैं जिससे बच्चों को होने वाली असुविधा से बच्चे अब अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे वह शुद्ध जल मिल पाएगा आगे बच्चों के भविष्य को देखते हुए हम से जो बन पड़ेगा अत्यधिक करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

महाविद्यालय में वाटर कूलर पंखे लगाने में उपस्थित रहे नुरीता कौशिक मालती यादव लता कश्यप प्रतिभा देवांगन जीवन लाल पाण्डेय प्रदीप कौशिक दिनेश राजपूत अनिल सिंह ठाकुर काशी देवांगन विश्वनाथ यादव प्रकाश पटले कोमल सिंह ठाकुर अजय यादव सरजू यादव विशाल विश्वकर्मा संजय निर्मलकर ओमकार सोनी प्रमोद ध्रुवंशी अमित यादव राघवेंद्र पांडे आदर्श सोनी मुकेश ताम्रकार किशन पांडे अजय शर्मा प्रीतम कश्यप सहित बड़ी संख्या में छात्राओं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version