गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह 14 नवंबर को जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम झाखरपारा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे। पूर्व सीएम के आगमन को लेकर भाजपा तैयारियो में जुट गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 14 नंवबर को जिले के देवभोग विकासखंड के झाखरपारा में आमसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह होंगे। जो कि हेलीकाप्टर से सुबह 11ः45 बजे झाखरपारा पहुॅचेंगे।
There is no ads to display, Please add some


