सागर बत्रा रायपुर(गंगा प्रकाश) :- नुआखाई पर्व पर रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचकर उत्कल बंदियों से मुलाकात कर नुआ खाई पर सभी बंदियों के साथ में बैठकर नुआखाई का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर बंदियों को पूर्व विधायक के द्वारा फल वितरण कर सबका हाल चाल जाना और जल्द रिहा होकर अपने सामाजिक जीवन की फिर से नए शुरुआत कर काम करने की कामना पूर्व विधायक सुंदरानी ने की। उत्कल समाज का सबसे बड़ा पर्व नुआखाई के अवसर पर उत्कल बंदियों ने अपने बीच समाज के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक सुंदरानी जी को पाकर बहुत ही खुशी जाहिर की।
There is no ads to display, Please add some


