पखांजुर । नक्सलियों ने फिर से एक बार क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का ऐहसास कर दिया है,सोमवार को सुबह करीबन दस बजे पूर्व सरपंच नोहर सिंह तुलवी दुर्गकुंदल मोनेंट माइंस के सामने गए हुए थे,जहाँ ग्रामीणों के वेशभूषा में घात लगाए बैठें नक्सलियों ने पूर्व सरपंच के सीने में गोली मारी,जिसके बाद ग्रामीण वेशभूषा में जंगल ओर भाग गए,आनन फानन में ग्रामीणों के द्वारा घायल नोहर सिंह तुलवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोंदल लिया गया,गम्भीर हालात को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोंदल के डॉ ने बाहर रेफर कर दिया
जहाँ रस्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई,बताया जा रहा है कि जिसकी मौत हुई है वो ग्राम पंचायत खूट गांव का पूर्व सरपंच था।
घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गकोंदल एरिया में पुलिस प्रशासन के द्वारा इलाके में सर्चिंग बड़ाई गई,इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है,इस घटना पूर्व सरपंच के परिवारों में मातम छाया है ,अज्ञात नक्सली के खिलाफ दुर्गकुंदल थाने में मामला दर्ज किया गया है,घटना की पुष्टि कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने की।
There is no ads to display, Please add some
