अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

 बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। आने वाले मानसून को देखते हुये पुलिस थाने के वातावरण को शुद्ध एवं ताप नियंत्रित रखने के मद्देनजर सुहेला थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट के कुशल मार्गदर्शन में पूरे स्टाफ के द्वारा बरगद , आम , अमरूद , जामुन , नीम जैसे फलदार एवं छायादार उन्नीस नग वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी थाना प्रभारी ने अपने थाना परिसर में स्टाफ के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी से कहा कि पेंड़ प्रकृति की अनुपम देन है , इनके रहने से ही जलवायु स्वच्छ और वातावरण शुद्ध होती है। पेंड़-पौधों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नही है। पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है , पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करना भी अत्यंत आवश्यक है। सरकारी परिसर के साथ-साथ निजी स्थानों में भी पौधरोपण किया जाना चाहिये। आज हमने जो पौधारोपण किया है वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये तोहफा होगा। ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने आमजनता से भी पौधा लगाने की आह्वान करते हुये कहा कि पौधारोपण के लिये सिर्फ खाना पूर्ति नहीं होनी चाहिये बल्कि इसे ईमानदारी से पूरा करने की आवश्यकता है। पौधारोपण सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिये बल्कि यह निजी जीवन में भी उतरना चाहिये। पेड़ों की कटाई और पोधरोपण के प्रति उदासीनता से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है , जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ रहा है। आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल देना है तो पौधरोपण को जीवन में प्राथमिकता देना ही होगा। सुहेला थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने आगे प्रेरणादायक बात बताते हुये कहा कि वे इस थाना क्षेत्र के सरपंचों को भी पेंड़ लगाने के लिये प्रोत्साहित करने का संकल्प लिये हैं। आज हुये इस पौधारोपण कार्यक्रम में डीएसपी ऐश्वर्य चंद्राकर , निरीक्षक लखेश केंवट , एएसआई विजय केसरिया , प्रधान आरक्षक संजय सोनी , संत मिलाप कोटवार का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version