गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम पथर्री में गर्म आयल पाईप के विस्फोट हो जाने की घटना की पुलिस जांच प्रारंभ कर दी गई है। ग्राम सरगोड़ पथर्री के पेट्रोकेम प्रायवेट लिमिटेड कारखाने में 27 अक्टूबर की संध्या हुए धमाकों से गर्म आइल गिरने से दो लोगों की मौत एवं 3 लोग घायल हुए थे। मृतक एवं घायलों के परिजनों ने घटना की रिर्पोट फिंगेश्वर थाने में कराई थी। पुलिस ने मर्ग डायरी के आधार पर जांच प्रारंभ की है। घटना की मर्ग डायरी मिली है। जिसके आधार पर जांच कार्यवाही जारी है। जितेन्द्र कुमार विजयवार थाना प्रभारी फिंगेश्वर ने बताया कि जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को जला हुआ आइल जिसे शोधित कर रहे थे, उसके पाइप में विस्फोट होने से कारखाने में काम करने वाले 4 लोग एवं कारखाने का मालिक गर्म आइल में बुरी तरह से जल गए थे। पांचों घायलों को सामुदायिक केन्द्र अस्पताल फिंगेश्वर लाया गया था। उनकी हालत देखकर उन्हें रायपुर रिफर किया गया था। रायपुर में कारखाना मालिक के परिजनों ने सभी घायलों का इलाज बर्न सेंटर कालडा यूनिट रायपुर में कराया था इलाज के दूसरे-तीसरे दिन कारखाना मालिक मधुसुदन केडिया 72 वर्ष भिलाई चरौदा की मौत हो गई। इसी प्रकार भिलाई चरौदा के ही रहने वाले रवि पटेल पिता गनउ पटेल 32 वर्ष की भी इलाज के चलते मौत हो गई। शेष घायल मयंक पोद्दार, पवन कुमार मारकंडे आपरेटर एवं हितेश कुमार साहू ग्राम सोनासिली इलाज के चलते स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई। कालडा बर्न सेंटर रायपुर में घायल एवं मृतक के परिवार का अस्पताल बिल इनके स्वास्थ्य कार्ड लिया गया। पीड़ितों का कहना है उनको कंपनी के ओर से कोई मदद नहीं मिली है। घटना की रिर्पोट 04.11.2023 को फिंगेश्वर थाने में कराई गई थी। अब मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
