गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के आदेश पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू सफल संचालन के लिए विधानसभावार स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल एवं उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उक्त आदेश में दल प्रभारी अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट अनुसार लगाई गई है। विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के लिए संबंधित दलों को वाहन प्रदान किया गया है, जिसमें आवश्यकतानुसार पेट्रोल-डीजल की पूर्ति के लिए ड्यूटी लगाकर कार्य क्षेत्र सौपी गई है। इनमें प्रभारी अधिकारी के रूप में मैनपुर के सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती कुसुमलता लहरी एवं उनके सहयोगी के रूप में खाद्य निरीक्षण मैनपुर मिनकेतन राना इनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत गरियाबंद, छुरा एवं मैनपुर विकासखण्ड शामिल है। इसी प्रकार देवभोग के सहायक खाद्य अधिकारी रविशंकर कोमरा की ड्यूटी देवभोग क्षेत्र के लिए लगाई गई है। इनके द्वारा संबंधित कार्य क्षेत्र में संबंधित दल को आवश्यकता अनुसार पेट्रोल-डीजल की पूर्ति के लिए पर्ची उपलब्ध कराकर लॉगबुक संधारण करेंगे तथा बिन्द्रानवागढ़ के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को इसकी जानकारी प्रदान करेंगे।
पेट्रोल एवं डीजल की पूर्ति के लिए प्रभारी एवं सहयोगी अधिकारी नियुक्त
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
