छुरा/रसेला (गंगा प्रकाश)। आधुनिक युग ने लोगों को आलसी बना दिया है। सफलता और पैसों के पीछे भागती इस दुनिया में वक्त किसी के पास नहीं है। फ्यूचर की टेंशन सबको है लेकिन बीमारियों से बचने और फिट रहने पर ध्यान नहीं। ‘हेल्थ इज वेल्थ’ की कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आखिर इस पर अमल कैसे करें, ये हमेशा परेशानी का सबब रहा है। ब्लड प्रेशर बढ़ना, तनाव या एंग्जाइटी होना, वजन बढ़ना और पेट निकलना,इन समस्याओं से मॉडर्न युग में न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी जूझ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अपने शरीर को लेकर जागरूक नहीं रहना। ये कोई बड़ी बीमारी नहीं है। इन तमाम परेशानियों का सीधा कनेक्शन बेफिजूल की टेंशन और थोड़ी सी लापरवाही से है। हालांकि, इससे बचने का एक बहुत आसान तरीका है। मेडिकल साइंस का मानना है कि कुछ देर टहलने (वॉक) से चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है।हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने 2023 में एक शोध किया। स्टडी के मुताबिक रोज सिर्फ 20 मिनट वॉक करने से भी स्ट्रेस और एंग्जाइटी में 14% तक की कमी आ सकती है। कई अन्य शोधों से भी पता चलता है कि पैदल चलना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है, जबकि अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के मुताबिक, वॉक करना एक तरह का ‘मूड बूस्टर’ है। पैदल चलना ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन बढ़ाता है, जिससे एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन’ रिलीज होते हैं। साथ ही यह स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित पैदल चलना चिंता और तनाव के इलाज में ‘एंटी डिप्रेसेंट’ जितना ही प्रभावी है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 20-30 मिनट पैदल चलना शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।पैदल चलना ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन बढ़ाता है, जिससे एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन’ रिलीज होते हैं। साथ ही यह स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। पैदल चलने से दिल को जबरदस्त लाभ होता है, इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो हृदय रोग के सबसे बड़े जोखिम कारक हैं। चलिए ये बातें तो पैदल चलने से मिलने वाले लाभ की हो गई लेकिन अब आपके मन में सवाल ये होगा कि आखिर अपने व्यस्त कार्यक्रम/ दिनचर्या में इसके लिए समय से कैसे निकालें। अगर आप अलग से इसके लिए समय नहीं निकाल सकते, तो आप अपनी लाइफस्टाइल में रेगुलर वॉक को शामिल कर सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version