25 दिनों बाद एन्टी पोचिंग टीम की हिरासत में, मध्य प्रदेश के शिकारी से खरीदते थे बम, एन्टी पोचिंग की टीम ने ओडिशा बॉर्डर कालीमाटी से पकड़ा, गरियाबंद पुलिस साइबर सेल का अहम योगदान

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है जिसमें मध्य भारत के सक्रीय बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश एसटीपीएफ़ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फार्ड्स ) एवं डबल्यूसीसीबी ( वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) से साझा की गई फरार आरोपी की जानकारी वर्ष 2020 में भी बच निकला था ये मध्य प्रदेश का शिकारी।

सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, विश्वेश कुमार झा मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद (छ.ग.) के मार्गदर्शन में बीते माह 08 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को गोपनीय सूचना से खबर मिली कि इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1243 पहाड़ी के नीचे पोटाश बम से भालु का शिकार किया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पता साजी करने पर फरार आरोपी हजारी पिता तुलसीराम, जाति गोड़ उम्र 40 वर्ष, एवं उत्तम पिता खगेश्वर जाति रावत, उम्र 25 वर्ष ग्राम कालीमाटी, थाना इंदागांव, तहसील अमलीपदर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) को एन्टी पोचिंग टीम द्वारा दिनांक 06 मई 2024 को पूछताछ के लिए कार्यालय सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) लाया गया। जिसमे दोनो व्यक्तियों ने पोटाश बम से भालु का शिकार करने का वन अपराध कबूल किये है। आरोपियों ने एक वर्ष पहले कटनी मध्यप्रदेश से आये शिकारी समुदाय के व्यक्ति से 500 रूपये में 1 पोटाश बम का खरीदी किया था। आरोपी हजारी एवं उनके सहपाठी साथी उत्तम के साथ मिलकर पोटाश बम से पांच से छः सुअर का शिकार किये जा चुके है और सुअर के मटन को पांच सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री भी किया गया। और मध्य प्रदेश के शिकारी से पोटाश बम खरीदकर दिनांक 08 अप्रैल 2024 को भालु का शिकार किया गया। जिस पर दोनो आरोपियों के विरुध्द पी.ओ.आर क्रमांक 54/23 दिनांक 10.04.2024 पंजीबध्द कर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2,9,27,29,31,32,39,50,51 एवं 52 के तहत विवेचना अधिकारी भुपेन्द्र कुमार सोनी वनपाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव के द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 07 मई 2024 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवभोग मे पेश किया जावेगा।

आरोपियों के घर से पहले ही भालू का चमड़ा एवं 1 नाखून, जंगली सूअर का जबड़ा एवं 3 दांत, गोहिया मॉनिटर लिजार्ड का चमड़ा एवं फंदे बरामद किये जा चुके है।

इस कार्यवाही मे एन्टी पोचिंग टीम सुशील सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर, गरियाबंद पुलिस साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, वनरक्षक डोमार कश्यप,ओम प्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, विरेन्द्र ध्रुव, भुपेन्द्र भेड़िया, यज्ञ मालती यादव एवं समस्त इंदागांव (धुरवागुड़ी) स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version