माता देवालय दर्शन यात्रा में आस्था का जनसैलाब

धनंजय गोस्वामी 

डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। प्राचीनतम पौराणिक संस्कृति व मान्यताओं से ओतप्रोत तथा ग्रामीण क्षेत्र में विराजित देवी देवताओं के प्रति नई पीढ़ी में आस्था और श्रद्धा जगाने की दृष्टि से माता देवालय दर्शन यात्रा का आगाज हुआ। विधायक दलेश्वर साहू के निर्देशन में आयोजित माता देवालय दर्शन यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ डोंगरगांव नगर के शीतला व चंडी मंदिर में विधिवत पूजन उपरांत जनपद अध्यक्ष के गृहग्राम मनेरी में समापन हुआ।

लोक मंड़ई के सृजेता, लोक कलाकार तथा क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू द्वारा तैयार किये गये कांसेप्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में पहली बार अपने तरह के इस अनूठे दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया है।  इसी तारतम्य में  विधानसभा मुख्यालय डोंगरगांव नगर में विराजित कालेज रोड स्थित शीतला मंदिर में कात्रो की कुँवारी माता एवं सोनेसरार की डामेश्वरी माता के सानिध्य में विधायक दलेश्वर साहू द्वारा सपत्निक विधिवत पूजन उपरांत प्रथम चरण की यात्रा का शुभारंभ हुआ। कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्रित अंचल की लगभग 25 जस भजन मंडली व झांकी मंडलियों के चलित प्रस्तुतियो एवं 2 रथनुमा वाहनों में सवार कुँवारी माता व डामेश्वरी माता के साथ 4 अन्य वाहनों में देवी देवताओं व ग्राम सरहदों के प्रतीकों की झाँकी निकाली गईं। इनमें ग्राम्य अंचल की मान्यताओं वाली शीतला माता के अलावा, बघरन पाठ, घटोरिया देव, भैंसासुर, बूढ़ी माई, धुकी माता, सहाड़ा देव, बघधरा, परेतिन दाई सहित अनेक ग्राम्य मान्यता के प्रतीक, निशान, बैरग व बाना पताका सुशोभित थे। यात्रा नगर के कालेज रोड स्थित शीतला मंदिर से निकलकर मेनरोड होते हुए चंडी मंदिर में कुँवारी माता व डामेश्वरी माता द्वारा पूजन उपरांत किलापारा शीतला मंदिर, बम्लेश्वरी मंदिर, बरगांव शीतला मंदिर, नवगांव शीतला मंदिर व जामसरार शीतला मंदिर होते हुए मनेरी स्थित शीतला मंदिर में जाकर विसर्जित हुई। इस दरम्यान रात्रि में भजन सम्राट विवेक शर्मा की प्रस्तुति के साथ यात्रा के प्रथम चरण का समापन हुआ। यात्रा में विधायक की धर्मपत्नी, जयश्री साहू, भावेश सिंह, हीरा निषाद, ललित लोढ़ा, सुयश नाहटा, गुलाब वर्मा, चेतन साहू, बलीराम साहू, संध्या साहू, डॉ नरेंद्र साहू, वीरेंद्र बोरकर, सतीश वैष्णव, वैशाली बोरकर, पुष्पदेवी यदु, रुकमणी साहू, रोशन यदु,  अरुणा देवांगन सहित नगरवासी व अंचलवासी हजारों की संख्या में शामिल थे।

– कुँवारी माता व डामेश्वरी माता दर्शन –

नगर में यात्रा दौरान स्थानीय व्यापारी व नागरिकों के अलावा स्वस्फूर्त पहुंचे आसपास के ग्रामीणजन तथा राहगीर भी अपने वाहन रोककर कुँवारी माता व डामेश्वरी माता के दर्शन तथा चढ़ावा भेंट करने लगे। इस दरम्यान नगर के मेनरोड में लगभग एक घण्टे तक स्टेटहाइवे में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बता दें कि स्टेटहाइवे के एक लेन में यात्रा थीं, तो दूसरे लेन में कालेज चौक से पुराने बस स्टैंड तक लगभग 10 हजार से अधिक लोग धर्ममय नजर आए।

 विधानसभा भ्रमण करेगी यात्रा – विधायक

यात्रा के संयोजक व संरक्षक दलेश्वर साहू ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई युवा पीढ़ी को हमारे माता देवालय व ग्रामीण देवी देवताओं से संबंधित मान्यताओं और वैज्ञानिक कारणों से अवगत कराना है। उन्होनें बताया कि माता देवालय दर्शन यात्रा के संबंध में वरिष्ठ साहित्यकारों के सहयोग से एक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है, जिसमें अंचल में विराजित विभिन्न देवी देवताओं की सचित्र जानकारी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version