फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 की बैठक में भारत की प्रत्येक क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रस्तुत करते हुए काफी सराहना पाई है।पूर्व सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहु ने कहा की आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कई विषयों पर विश्व के नेताओं की सहमति बनवाई है, इससे मेरे पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य करने की क्षमता को और अधिक शक्ति मिली है।
श्री साहु ने कहा की आज तक राजनीति में पर्यावरण का विषय कहीं हाशिये पर रख दिया गया था। लेकिन मोदी जी की दूरदर्शिता ही है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही जितना बल आर्थिक समृद्धि के कार्यों पर दिया, उतना ही बल पर्यावरण के संरक्षण के विषय पर उनके द्वारा दिया गया। जिसके कारण वर्षों से अंचल में चलाए जाने वाले इस अभियान को भी शक्ति मिली है। इससे हमें आज सीख लेने की आवश्यकता है कि हम जिस संस्कृति के लोग हैं, उस संस्कृति में पेड़ों के पूजा के पीछे कौन सा दर्शन है। अतः हमारा दर्शन भी कहता है कि प्रकृति के संरक्षण के माध्यम से ही मानव जाति को संरक्षित रखा जा सकता है।उसी दर्शन से ओत-प्रोत हमारे प्रधानमंत्री ने आज विश्व को दृष्टि देने का कार्य किया है।पूर्व सांसद चंदूलाल साहु ने बताया कि इसका प्रमुख बात यह है कि मानव केद्रित विकास की आवश्यकता आज भी प्रासंगिक है।हम सभी को शपथ लेना चाहिए कि हम सभी प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। इसी के माध्यम से हम अपने अगली पीढ़यों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
