प्रचार के अंतिम दिन चांपा में गरजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसभा को संबोधित

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार अब थम गया है। इसके पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जांजगीर चांपा जिला के चांपा स्थित भालेराय स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुचे।
उन्होंने जांजगीर चांपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण चंदेल और पामगढ विधानसभा के प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगा। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा पहले चरण के मतदान में भूपेश कका साफ हो गए और बीजेपी सरकार बनना तय है। उन्होंने नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष रहते कांग्रेस सरकार के घोटालो का खुलासा करने वाला विधायक बताया। उन्होंने चांपा के कोसा उद्योग और बुनकरो की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहते हुए बुनकरो के लिए विशेष पैकेज लाने का एलान किया।
प्रचार के अंतिम दिन चांपा में गरजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसभा को संबोधित
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा बीजेपी ने महतारी वंदन योजना से घबराने और अपनी पूरक घोषणा पत्र जारी करने का आरोप लगाया। अमित शाह ने जनता से कहा कि इस बार प्रदेश की जनता तीन बार दीपावली का त्योहार मनाएगी। पहला मना चुके, दूसरा 3 दिसंबर को बीजेपी की सरकार बनने पर और तीसरा 22 जनवरी को जब अयोध्या में छत्तीसगढ़ के भांजा राम की मंदिर बंद कर तैयार हो जायगा। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सरकार प्रदेश के लोगो को अयोध्या का भ्रमण करायेगे।
प्रचार के अंतिम दिन चांपा में गरजे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसभा को संबोधित चांपावासियों को साधने का प्रयास…
इसके पूर्व नारायण चंदेल ने भाजपा की सरकार बनने पर बहुप्रतीक्षित मांग जांजगीर और चांपा को मिलाकर नगर निगम, गेमनपुल का नवनिर्माण, जांजगीर और चांपा के बीच डिवाइडर सड़क, हसदेव महोत्सव का शासकीयकरण सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार की बात कही। हालांकि चांपा की जनता ने हसदेव नदी का संरक्षण सहित अन्य सुविधाओं की भी अपेक्षा की थी। बहरहाल इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि जनता किसे नकारती है और किसे अपना नेता चुनती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version