गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के वार्ड क्रं. 13 में भगवान शिवशंकर के प्रज्ञेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम यज्ञ हवन के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। भजन कीर्तन सहित दीप यज्ञ एवं रामायण कार्यक्रम हुए। वार्ड नंबर 13 के शासकीय जमीन पर पार्षद के द्वारा चबूतरे का निर्माण कराया गया था। जिसमें वार्डवासियों के सहयोग से गुरूवार को गायत्री परिवार के प्रमुख एचएल साहू के मार्गदर्शन में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा पंडित के मंत्रोपच्चार से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा कर प्रज्ञेश्वर शिवलिंग का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उधो सिन्हा पत्नि लक्ष्मी सिन्हा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में परमानंद यदु, संतोषी श्रीवास्तव, सुनिता श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, भुनेश्वरी साहू, शोभना साहू, सावित्री साहू, पूर्णिमा यादव, लता सोनी, आशा पोद्दार, रूपा साहू, हेमलता साहू, मंजू साहू, जेपी वर्मा, रोशनलाल साहू, एलआर वर्मा, मधु चंद्राकर, जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
