प्रतिदिन भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा अर्चना के साथ होती है कार्यक्रम की शुरुआत, कलाकारों के लिए बना राजिम कुंभ कल्प का भव्य मंच

 

गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम हेतु भव्य मंच तैयार किया गया है। पंचकोशी धाम की थीम पर बना मुख्य मंच की साज सज्जा देखते ही बनती है। यहां मंचीय कार्यक्रम के अलावा प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार भी दर्शकों के दिल को जीत लेते है। राष्ट्रीय स्तर के इस मंच में आना ही सौभाग्य की बात है।

राजिम कुंभ कल्प के इस मंच में इस बार सबसे अधिक छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में उभर रही प्रतिभाओं को मंच में स्थान दिया गया है। यह सब भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव और राजिम लोचन के कृपा से संभव हो पा रहा है। विशाल मंच पर प्रतिदिन संध्या भगवान राजीव लोचन की पूजा आरती पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ किया जाता है। पंडित अर्जुन प्रसाद तिवारी ने बताया कि  छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख-समृध्दि और विकास की कामना के लिए हम संध्या कालीन आरती करते है। शाम 7:30 बजे आरती कर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है। राजिम कुंभ कल्प में आने वाले सभी कलाकार प्रस्तुति से पहले भगवान श्री राजीव लोचन का आशीर्वाद लेते है और अपनी कला का प्रदर्शन करते है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version