अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
सरगुजा (गंगा प्रकाश)।
मोटरसायकल में प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन परिवहन करते आरोपी को गांधीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस छह जून को थाना गांधीनगर पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुये थे।‌ दौरान पट्रोलिंग साईबाबा मंदिर सुभाषनगर मुख्य सड़क पर सामने की ओर से मोटर सायकल स्प्लेंडर सीजी/15/3809 का चालक पुलिस टीम को देखकर अकारण ही अपनी गाड़ी मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम को किसी संदिग्ध गतिविधि की आशंका होने पर संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। संदेही द्वारा अपना नाम रविपाल उम्र 20 वर्ष निवासी पंडोपारा जयनगर जिला सूरजपुर हाल मुकाम अमुल कॉलोनी सुभाषनगर थाना गांधीनगर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग मे रखे हुये कुल 54 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कीमती अनुमानित 25000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 330/24 धारा 22 (सी) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ़्तार कर गांधीनगर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह , आरक्षक अतुल सिंह , उमाशंकर साहू , बृजेश राय , ऋषभ सिंह का सराहनीय योगदान रहा। अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान ऑपरेशन विश्वास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version