गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम धुमा स्थित शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर स्थित नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि टीकम साहू ने की। सभी अतिथियों ने आठवीं, दसवीं व बारहवीं कक्षा में प्रथम आए छात्र छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों ने नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया तथा वहाँ उपलब्ध कराये गए पुस्तकों का अवलोकन कर सभी छात्र छात्राओं को इस पुस्तकालय का सदुपयोग करने की बात कही। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती वर्षा नेताम, प्रधानपाठक शिवकुमार सिन्हा, प्रहलाद मारकंडे, मेघनाथ साहू, वीरेंद्र वर्मा, होरीलाल वर्मा सहित सभी स्कूलों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


