छुरा(गंगा प्रकाश)। नगर के हृदय स्धल में स्थित राम जानकी मानस मंदिर में सावन महीने का मास परायण प्रथम दिवस से प्रारंभ हुआ। शिक्षक मानस परिवार द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण माह में पूरे माह भर रामचरितमानस का मास परायण किया जाता है इस वर्ष दो सावन होने पर पूरे दो माह तक पाठ एवं कथा होगी । मानस परिवार द्वारा विगत 12 वर्षो से सावन पाठ करते आ रहे हैं। विदित हो कि नगर में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही थी जिसे शिक्षक मानस परिवार द्वारा विगत 12 वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ाई जा रही है जिसमें नगर सभी जनों का सहयोग प्राप्त होता है सावन मास मे शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर मनौती पूर्ण करने की परंपरा चली आ रही है कोई जल चढ़ा कर, कोई काँवर यात्रा तो कोई तीर्थाटन करके अपने को धन्य करता है। इसी प्रकार राम भक्तों द्वारा रामचरितमानस का पाठ करके अपने को धन्य करने तथा संसार को पवित्र करने का कार्य किया जाता है शिक्षक मानस परिवार के सदस्यों को पुजारी यज्ञेश पांडेय द्वारा विधि विधान से संकल्प कराकर पाठ प्रारंभ कराया। अरण्यास करण्यास स्तुति हनुमान चालीसा पश्चात मास परायण प्रथम विश्राम का सामुहिक पाठ किया गया जिनमें कामता प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार देवांगन, ललित वर्मा, हीरालाल साहू, मनहरण पटेल, ओमप्रकाश यादव, पोषण लाल वर्मा, विमल पुरोहित,घनश्याम सिन्हा, केशव प्रसाद साहू, कैलाश पटेल, पुखराज ठाकुर, रामकुमार साहू, मोनिका साहू, भूमिका वर्मा, प्रियंका वर्मा, कावेरी पटेल , देविका पटेल आदि शामिल हुए अंत में आरती भोला पांडेय ने कराई।
There is no ads to display, Please add some


