“प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) से आवासहीन व गरीब परिवारों का सपना हुआ साकार”
छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन अनुसार इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में निवासरत गरीब व आवासहीन परिवारों को सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान उपलब्ध कराना है,नगर पंचायत छुरा क्षेत्रान्तर्गत वर्तमान में स्वीकृत लक्ष्य 435 आवासों में से 426 मकान पूर्ण कर लिया गया है व 9 आवास प्रगतिरत है,निकाय द्वारा योजना का 98% लक्ष्य मिसन अवधि में प्राप्त कर लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत केन्द्रांश व राज्यांश की राशि डी बी टी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में हस्तातंरण किया जाता है,जिससे आवास निर्माण में हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।योजना का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को अच्छी गुणवत्ता व नल, जल ,बिजली,शौचालय सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पक्का मकान का लाभ देना है।
There is no ads to display, Please add some
