गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड की पोखरा ग्राम पंचायत के सरपंच सतीश यादव आज पंचायत के पंचो एवं गणमान्य ग्रामीणों के साथ अंचल एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के नईदिल्ली में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की शिरकत कर लौटने पर रायपुर माना विमानतल पर जोरदार स्वागत किया। श्री यादव ने श्रीमती चौधरी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं छ.ग. सरकार के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रचण्ड बहूमत से हराकर सांसद बनने पर बधाई देते हुए अपने ग्राम पंचायत के पंचो एवं ग्रामीणों के साथ पंचायत के विकास कार्यो पर लंबी चर्चा की और उन्हें पोखरा आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने पोखरा में 500 एकड़ के सरकारी फार्म हाऊस को छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए उपयोगी के साथ साथ कृषि अनुसंधान के लिए विकसीत करने की आवश्यकता की जानकारी भी दी। सांसद श्रीमती चौधरी ने श्री यादव की बातों को काफी गंभीरता से सुना और यथासंभव कार्यवाही करने आश्वस्त भी किया। विमानतल में सतीश यादव के साथ यश कहार, प्रखर सिंह राजपुत, मनीष साह,ू लिकेश्वर साहू, आयुष तिवारी, राहुल गंधर्व, करण धीवर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version