रायपुर(गंगा प्रकाश):- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शुक्रवार को कार्यक्रम होना है। इसमें शामिल होने के लिए यात्रियों से भरी एक बस राजधानी रायपुर  जा रही थी। जो शुक्रवार अलसुबह करीब 4- 5 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 बीजेपी कार्यकर्ता और बस ड्राइवर शामिल है। 12 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है। बस में लगभग 40 से 45 लोग सवार थे। जिसमें विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल है। यह दुर्घटना बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी लग्जरी बस बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर सड़क पर खड़े हाईवा से जा टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस पेट्रोलिंग, टीआई तहसीलदार  घटनास्थल पर मौजूद हैं।  तीनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, गंभीर रूप से घायलों को अपोलो बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। घायलों ने बताया कि बारिश बहुत तेज हो रही थी। इस बीच ड्राइवर को झपकी आ जाने से इतना बड़ा हादसा हो गया।

सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नेशनल हाईवे के पास हुई दुर्घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version