गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।राजिम विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनने के बाद रोहित साहू रोज गांव गांव का तूफानी दौरा कर मतदाताओं को केन्द्र सरकार की पिछले 9 वर्षो एवं भाजपा के छ.ग. में पन्द्रह साल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि विगत नौ वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के कार्य कर रही है। पहले पंचवर्षीय कार्यकाल में हर गरीब को शौचालय दिया। जन धन के खाते खुलवाए और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई। आज हर घर में नल का कनेक्शन उपलब्ध है। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। श्री साहू ने कहा कि जन-जन को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान भारत जैसा मास्टर स्ट्रोक देश में लागू किया और जब कोरोनाकाल में देश संकट में था तो हमने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया। कोरोना की महामारी में नरेन्द्र मोदी की करिश्माई नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर जीत हासिल की। रोहित साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच अंत्योदय की है और अंत्योदय के रास्ते पर चलते हुए हम देश के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना चाहते है।
There is no ads to display, Please add some


