गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। रायपुर की सभा में प्रधानमंत्री ने जिस तरह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बार फिर झूठों का पुलिंदा जनता के सामने परोसा है। उस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं फिंगेश्वर नगर पंचायत के एल्डरमैन ओमप्रकाश बंशोर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर में अपने सभा के दौरान जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की जन हितैषी सरकार पर झूठे आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के आम जनता को गुमराह करने का कार्य किए हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके आगमन से राज्य की जनता को लाभ रूपी सौगात मिलने की आशा थी। किंतु जिस प्रकार से भाजपा अपने 9 वर्षीय कार्यकाल में सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता को छला है। और योजना के नाम पर आर्थिक भार ही दिया है। प्रधानमंत्री ने निरंतर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, आदिवासी हितों सहित नक्सलवाद से निपटने के लिए राज्य सरकार को कोई संसाधन उपलब्ध कराने की बात नहीं की जिससे यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाकर राज्य की जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि झूठ की बुनियादी पर राजनीति करने वाली भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा भी छत्तीसगढ़ की जनता के सामने उजागर हुआ है। जिस प्रकार से मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार पर आरोप लगाए हैं जबकि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए इन साडे 4 वर्षों में 65 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को किया गुमराह – ओमप्रकाश बंछोर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
