छुरा (गंगा प्रकाश)। आज जिला यूनियन गरियाबंद प्रबंधक संघ के पदाधिकारी द्वारा देवसिंह रात्रे प्रदेश प्रतिनिधि लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के निजी कार्यालय में मांग पत्र सौंपा गया जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा 13.4.2023 को जगदलपुर में किया गया घोषणा के अनुरूप त्रिस्तरीय संविदा वेतनमान जिसमें 1 से 10 वर्ष सेवा तक लेवल सात 209 00 . एवं 11 से 20 वर्ष सेवा तक लेवल आठ 25780 तथा 21 वर्ष से अधिक सेवा तक लेबल नव 27740 की घोषणा का क्रियानवयन करने के संबंध में 24 वें वार्षिक साधारण सभा नया रायपुर में प्रस्ताव पारित करवाकर योजना को तत्काल प्रभावशील करने की मांग की है ।जिसे प्रदेश प्रतिनिधि देवसिंह रात्रे ने आमसभा में बात रखने की आश्वासन दिए हैं । जिसमें मुख्य रूप से जिला यूनियन प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष डायमंड साहू, मोहम्मद नसीरुद्दीन खान, नोहर सिंह ध्रुव, केशव कुमार यादव, जनक राम साहू , जनक राम नेताम आदि उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


