बलौदाबाजार- (गंगा प्रकाश)–छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश संगठन का जिला इकाई महासमुंद की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला निषाद ने समाज में तो बेहतर कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बनकर सामाजिक लोगों को जागरूक कर रही हैं वहीं प्रमिला निषाद समाज के साथ साथ खेल क्षेत्र में भी बेहतर खिलाड़ी का परिचय देते हुए समाज को गौरवान्वित कर समाज के बेटियों के अलावा महिलाओं के लिए आदर्श के रूप प्रसिद्ध प्राप्त कर रही है गौरतलब हो कि विगत दिनों प्रमिला निषाद ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार ,समाज एवं अपने जिले का नाम गौरवान्वित कर समूचे प्रदेश में अपना एक अलग मुकाम हासिल किये हैं।इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ निषाद समाज की हेमलता निषाद ने वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए बताया कि श्रीमती प्रमिला निषाद हम सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।महिला शसक्तीकरण के लिए आदर्श स्थापित कर समाज को आत्मनिर्भर बनाने की निरंतर प्रेरणा देते आ रही हैं।वास्तव में किसी भी महिला का राज्य स्तरीय खेल कूद कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करना कड़ी मेहनत का ही परिणाम है जो संघर्ष की कहानी बयां करती हैं।प्रमिला निषाद की सफलता से जंहा राज्य सरकार हर्षित हैं वंही समूचे छत्तीसगढ़ निषाद समाज के लोग भी हर्षित होकर बधाई और शुभकामनाएं दिये हैं।बधाई और शुभकामनाएं देने वाले लोगों में जानकी निषाद, रामेश्वरी निषाद, संतोषी निषाद, हेमलता निषाद, दीना निषाद, जीना निषाद, हेमिन निषाद, पिंगला निषाद, पार्वती निषाद, सुनीति निषाद, जया निषाद, सविता निषाद, चमेली निषाद, कमला निषाद, रजनी निषाद, लता निषाद ,अनसूइया निषाद, सेवती निषाद, महासमुंद खीर सागर निषाद सहित पूरे प्रदेश के निषाद समाज के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दिये हैं।
There is no ads to display, Please add some


