सरकार बदलते ही प्रशासनिक अमला हुआ सख्त कलेक्टर के बाद जिला शिक्षा अधिकारी पहुंचे लखनपुर के छात्रावास का कियानिरीक्षण अधीक्षक और मंडल संयोजक को दिए गए कई सुझाव
लखनपुर(गंगा प्रकाश)। सत्ता परिवर्तन होते ही क्षेत्र में इन दिनों लगातार सरगुजा कलेक्टर से लेकर जिला के उच्च अधिकारी एवं ब्लाक के अधिकारियों का क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है इस तारतम्ब में पिछले दिनों सरगुजा कलेक्टर ने कई जगह ताबड़तोड़ और औचक निरीक्षण किया जा रहा है इसी क्रम में आज 19 दिसंबर दिन मंगलवार को शाम लगभग 5:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय गुहे द्वारा बालक प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण किया गया और बच्चों के साथ सीधे संवाद की गई और हाल चाल पूछा और छात्रावास में भोजन एवं रहने खाने की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई जिसमें छात्रों के द्वारा अच्छी व्यवस्था खाने की अच्छा सुविधा होना बताया गया और छात्रों को और अच्छे ढंग से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और जिला शिक्षा अधिकारी द्वाराअच्छी व्यवस्था देखकर छात्रावास अधीक्षक को बधाई देते हुए और बेहतर व्यवस्था बनाने की दिशा निर्देश दिए गए साथ-साथ इस निरीक्षण में मुख्य रूप से जिलाधिकारी डॉक्टर संजय गुहे और सहयोगी रवि शंकर पांडे राकेश सिंह और नवनियुक्त प्रदीप राय मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता अजय कुमार राय अंजनी मिश्रा हॉस्टल अधीक्षक मनीष वर्मा भानु प्रताप सिंह मरकाम सहित छात्रावास के स्टाफ मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


