फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)-आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है नगर पंचायत फिंगेश्वर के लिए मतदाता सूची करेक्शन का कार्य अब अंतिम चरण मे है बीएलओ व शिक्षक विधानसभा निर्वाचन नामावली को आधार मान कर निकाय चुनाव के लिए सभी 15 वार्ड के लिए मतदाता सूची तैयार कर रहे है जिला निर्वाचन अधिकारी को 30 सितंबर तक सूची तैयार कर भेज दी जायगी संभावना है कि 15 अक्तूबर तक मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 23 अक्तूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित किये जा सकते है इधर ग्राम पंचायतो मे भी अक्टुबर के अंतिम सप्ताह तक मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा आपत्ति का काम निपटाया जा सकता है जिसकी तैयारी भी चल रही है।आगामी दिसंबर मे होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होते ही आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर लेने की संभावना व्यक्त की जा रही है वही नवंबर के प्रथम सप्ताह मे दीपावली के बाद चुनाव की तारीखो का एलान भी हो सकता है पिछडा वर्ग सर्वेक्षण का कार्य नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर मे पूरी कर ली गयी है जबकि नगरपालिका व नगरनिगमो मे महज 25 प्रतिशत ही सर्वेक्षण का काम हुआ है जिससे पिछडा वर्ग आयोग सर्वेक्षण का समय सीमा बढा सकती है ऐसी संभावना है
There is no ads to display, Please add some
