गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश में लगातार मिल रहे कोविड के मामले से प्रशासन कोविड से बचने सक्रिय हो गया है कोविड के दस्तक से पहले ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग के एसडीएम धनंजय नेताम ने जिला प्रशासन प्रमुख कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर सभी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहने के साथ निर्धारित समय तक अस्पताल में रहने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय हो पूर्व कोई भी अपना कार्यस्थल ना छोड़े। खण्डचिकित्सा अधिकारी तथा खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रो का सतत् निरीक्षण किया जावें। मैदानी कर्मचारी अपने अपने मुख्यालयों में रहकर कार्य सुनिश्चित करें। वे सभी स्व प्रेरित होकर अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट ढंग से पालन करें। श्री धनंजय नेताम ने कहा कि चिकित्सालयों में नये वेरियेन्ट के संबंध में मॉकड्रिल करें। सभी आवश्यक उपकरणों की जांचकर लें तथा जिन्हें मरम्मत की बदलने की जरूरत है उसे सुधारकर रखें। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों उपस्वास्थ्य केन्द्रों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कोविड की सैम्पलिंग करने के भी निर्देश दिए है। सभी अस्पतालों में श्रमदान करते हुए विशेष साफ सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाने का निर्देश भी दिया है। एसडीएम श्री नेताम ने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जावेगा। उन्होंने बताया कि ड्यूटी अवधि में बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति बिना अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर अनुशासत्मक कार्यवाही कि निर्देश दिए गए है। टीवी मुक्त पंचायत के संबंध में लक्ष्य के अनुरूप जांच किए जाने, अनुविभाग में शत प्रतिशत सिकल सेल जांच करने जैसे कार्यो को जिम्मेदारी से पूरा करने कहा गया है। श्री नेताम ने अंचलवासियों से अपील की है कि इस समय डरने की नहीं बल्कि सचेत रहते हुए सावधानियों को अपनाकर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित रखना जरूरी है।
There is no ads to display, Please add some


