गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिलाधीश आकाश छिकारा के निर्देशन व ए पी सी मनोज केला नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर अविनाश भोई की उपस्थिति में दसवीं .बारहवीं बोर्ड परीक्षा हेतु प्रश्नबैंक निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गरियाबंद में किया गया इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने कहा कि सभी बच्चों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ बोर्ड परीक्षा कि तैयारी को सुनिश्चित करना एक ऐसा लक्ष्य है जो विद्यार्थियों के सफलता को प्रदर्शित करता है असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है हमें ऐसे प्रश्नपत्र का निर्माण करना चाहिए जिसे कमजोर विद्यार्थी भी आसानी से हल कर सके साथ साथ उत्कृष्ट गरियाबंद का नाम माध्यमिक शिक्षा मंडल पर उत्कृष्ट स्थान बना सके जिला मिशन समन्वयक के एस नायक ने कहा कि गरियाबंद जिले के दसवीं बारहवीं का बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत हो जिसके लिए सभी विषय शिक्षक की सहभागिता जरुरी है हम सकारात्मक सोंच के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर ने कहा कि सीखने.सिखाने की प्रक्रिया में बच्चों के स्तर एवं आवश्यकता के अनुसार तभी बदलाव लाया जा सकता है ज़ब शिक्षक उसके प्रति सजग रहे प्रत्येक विषय का एक नोडल शिक्षक होगा जो अन्य शिक्षक को विषय से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा जिले के 65 विभिन्न विषय शिक्षकों को जिलाधीश गरियाबंद द्वारा शिक्षकों की कोर कमेटी का गठन किया गया है जो मासिक तिमाही अर्द्धवार्षिक एवं प्री बोर्ड पर सतत कार्य करते रहेंगे प्रश्नबैंक निर्माण करते समय वैकल्पिक लघुत्तरीय अति लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का समावेश हो शिक्षक भयमुक्त वातावरण का निर्माण कर अध्यापन करावे ताकि परीक्षा परिणाम अच्छा हो सके ए पी सी मनोज केला ने कहा कि दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा प्रश्नबैंक निर्माण करते समय गत पांच वर्ष में बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के आधार पर किया जावे आप सभी अपने कार्यशैली को प्रभावोत्पादक बनाए जिससे आपकी व्यक्तित्व का विकास हो प्रश्नबैंक का निर्माण करते समय इस बात पर ध्यान दिया जावे कि सभी छात्रों के लिए उपयोगी हो एवं कमजोर बच्चे भी आसानी से समझ सके इस अवसर पर विभिन्न विषयों के नोडल शिक्षक विजयमणी वर्मा पूरन लाल साहू साधना वर्मा राखी पटेल मीनाक्षी शर्मा रेशम कोसले सुरेखा सेन ओमेश्वरी वर्मा रवि अग्रवार हुलास साहू कुशल सिंह ध्रुव रूद्र कुमार यादव ओमप्रकाश वर्मा घनश्याम साहू सविता सिन्हा सीमा साहू अनुपमा ठाकुर स्वाति जैन काजल चंद्राकर पूनमचंद ध्रुव दिनेश श्रीवास हेमंत साहू कन्हैया मिश्रा सहित गरियाबंद जिले के कोर कमेटी के विषय शिक्षक उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version