अजय चक्रधारी
सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। सरगुजा के प्रसिद्ध चित्रकार श्रवण शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से मुलाकात कर अपने चित्रकारी के कार्यो का दिखाया तथा प्रधानमंत्री से मुलाकात के अनुभव को साझा किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चित्रकारी कला साधना की सराहना करते हुए कहा कि आप प्रदेश के गौरव है, विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर आपकी शानदार चित्रकारी का होना लोगों के लिए प्रेरणा और आकर्षण का केन्द्र है। आपने एक से बढ़कर एक आकर्षक व सुन्दर पेटिंग तथा थीडी पेटिंग बनाकर अपने हुनर का परिचय दिया है। इस दौरान डीपीओ चंद्रवेश सिसोदिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


