गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के चार प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम कंवरआमा (कौरआमा) निवासी 60 वर्षीय बजर सिंह का 16 मई 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी पनकीन बाई को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम मदनपुर निवासी 37 वर्षीय डायमण्ड नागेश का 4 मई 2024 को तालाब में डूबने से मृत्यु जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी निर्मला नागेश को 4 लाख रुपये, गरियाबंद तहसील के ही ग्राम बोईरबेड़ा (बिन्द्रानवागढ़) निवासी 52 वर्षीय झुलसिंह नेताम का 6 मई 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पुत्र कुमार सिंह को 4 लाख रूपये तथा देवभोग तहसील के ग्राम लदरा निवासी 27 वर्षीय जोगेन्द्र नागेश का 26 अप्रैल 2024 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण निकटतम परिजन उनकी पत्नी इन्दुमती नागेश को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
There is no ads to display, Please add some


