गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम मोखागुड़ा निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र कश्यप की 14 जुलाई 2022 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नि तिलोत्मा को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील के ग्राम मोंहदा निवासी 15 वर्षीय गौरी विश्वकर्मा की 05 जुलाई 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पिता गणेश राम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
There is no ads to display, Please add some


