बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्राक्चयन परीक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा 8 जून को की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए प्रशिक्षार्थी परीक्षा परिणाम पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय में उपस्थित होकर देख सकते है। नियमानुसार मेरिट एवं वर्गवार आबंटित सीट के आधार पर चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 एवं 13 जून को सवेरे 11 बजे से परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में होगी।
There is no ads to display, Please add some
